Thailand train accident: जानें कैसे ट्रेन पर अचानक कैसे गिरा मौत का क्रेन, 22 लोगों की हुई मौत
Thailand train accident: पूर्वोत्तर थाईलैंड में हाई-स्पीड रेलवे दुर्घटना में 22 लोग मारे गए। हादसे में क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतरी और आग लग गई।
Thailand train accident: थाईलैंड के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली रेल हादसे में 22 लोगों की जान चली गई। ये हादसा एक निर्माणाधीन हाई स्पीड रेलवे परियोजना पर चल रही एक क्रेन के गिरने से हुआ, जो तेज रफ्तार से चल रही यात्री ट्रेन पर गिर पड़ी। रेलगाड़ी पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही थी। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय अफसर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
क्रेन गिरने के बाद के हालात कैसे
नाखोन रत्चासिमा जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, निर्माण स्थल पर काम कर रही क्रेन अचानक चलते हुए ट्रेन पर गिर पड़ी। इसके परिणामस्वरूप ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए ( thailand derailment) और आग की लपटों में घिर गए। अफसरों ने घटनास्थल से चार शव बरामद किए हैं और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रेन में कितने लोग सवार थे, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि सवारियों की संख्या हजारों में हो सकती है।
अभी भी जारी है बचाव कार्य
आग पर काबू पाने के बाद बचाव दल और पुलिसकर्मी ट्रेन के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल पर दमकल कर्मियों और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। भारी संख्या में पुलिस और आपातकालीन कर्मचारी भी बचाव कार्य में शामिल हैं। हादसे के बाद से ही अफसरों की प्राथमिकता बचाव कार्य पर रही है।
iran protest news: क्या ईरान में खत्म होगी कट्टरपंथ की सत्ता, डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से डरे खामेनेई
अफसरों के अनुसार, दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है मगर जांच जल्द ही शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यह हादसा थाईलैंड के हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अफसरों का कहना है कि इस दुर्घटना की गहरी जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



