MS जनरल सर्जरी की पढ़ाई पूरी कर डॉ. संत बहादुर यादव ने चिकित्सा जगत में बढ़ाया जिले का मान

सुल्तानपुर। जनपद के लिए गौरव का विषय है कि डॉ. संत बहादुर यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में MS (General Surgery) की स्नातकोत्तर परीक्षा प्रथम श्रेणी (First Division) में उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं चिकित्सक समुदाय में हर्ष का माहौल है।डॉ. संत बहादुर यादव ने अपनी MBBS की शिक्षा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा से MS जनरल सर्जरी में स्नातकोत्तर अध्ययन एवं तीन वर्षों का कठिन सर्जिकल रेजिडेंसी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और निरंतर परिश्रम का परिचय दिया।अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. संत बहादुर यादव ने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और वर्षों की मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने अपने गाइड प्रो. डॉ. राजेश गुप्ता, को-गाइड डॉ. आराधना सिंह, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता सहित एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के समस्त वरिष्ठ चिकित्सकों एवं शिक्षकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (IMO), उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हैं।उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ.संत बहादुर यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।



