समाजसेवी आशाराम पोरवाल नहीं रहे

जनरल मर्चेंट एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष का बुधवार 10 जून को होगा अन्तिम संस्कार

भरथना,इटावा। भरथना नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी पत्रकार ब्रजेश पोरवाल के पिता जनरल मर्चेंट एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी आशाराम पोरवाल का लंबी बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार की देर शाम 79 वर्ष की उम्र में नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों ने उन्हें एक माह पूर्व गंभीर बीमारी के चलते नोयडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के अनुसार आशाराम पोरवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक उनकी दोनों किडनी खराब होने के कारण उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया।

निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कस्बे के व्यापारी वर्ग,सामाजिक संगठनों एवं पत्रकार शोक में डूब गए। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार 10 जून को सुबह करीब 10 बजे भरथना-बिधूना मार्ग स्थित सती मंदिर पर किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अरुण दुबे, संजय शुक्ला,सुबोध श्रीवास्तव,विजयेंद्र तिमोरी, नवनीत कुमार,संदीप पाल, नितिन दीक्षित समेत क्षेत्र के सभी पत्रकार,व्यापारी और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button