सांप ने युवक को काटा: हालत बिगड़ी
चिकित्सकों ने मुख्यालय किया रेफर

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टड़ा में सोमवार देर रात सांप के काटने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लेकर पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
क्षेत्र के गांव टड़ा निवासी मनीष कुमार 32 पुत्र सुरेंद्र सिंह को सोमवार देर रात करीब 12 बजे सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



