शिक्षामित्रो ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार, अट्ठारह हजार का प्रतीकात्मक चेक किया प्राप्त

सुलतानपुर – नवीन सभागार कलेक्ट्रेट सुलतानपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जनपद भर से आए शिक्षामित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में ₹18,000 तक की वृद्धि किए जाने पर आभार व्यक्त करना तथा शिक्षामित्रों के शैक्षिक योगदान का सम्मान करना रहा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी रहे हैं।
विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षामित्रों ने विद्यालयों में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया है। सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि का निर्णय शिक्षामित्रों के सम्मान समर्पण और संघर्ष का सकारात्मक प्रतिफल है। मुख्य अतिथियो द्वारा कुछ शिक्षामित्रो को प्रतीकात्मक चेक दिया गया जिनका नाम क्रमशः रीना उपाध्याय भदैया, किरन वर्मा जयसिंहपुर, दयाराम धनपतगंज राम यज्ञ मौर्य कुड़वार नीरज नगर नूतन सिंह कमैचा श्रीमती सुनीता कूरेभार मधुबाला द्विवेदी वेद प्रकाश दूबेपुर राज देव बल्दीराय को दिया गया ।
समारोह में उपस्थित शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके आत्मसम्मान, मनोबल और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा। वक्ताओं ने इसे शिक्षामित्रों के वर्षों के संघर्ष, धैर्य और सेवा का सम्मान बताया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी इन्द्र जीत सिंह मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह जिला बेसिक अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील त्रिपाठी एमएलसी शैलेंद्र सिंह विधायक विनोद सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह प्रमुख शिवकुमार सिंह, आदर्श शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा,महामंत्री प्रदीप यादव संरक्षक के.सी.मिश्र, मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष दूबेपुर व वरिष्ठ सलाहकार अखिलेश तिवारी सुभाषिनी सिह,कल्पना शर्मा, उर्मिला वर्मा, पुष्पा वर्मा,कूरेभार अध्यक्ष रणजीतसिंह , मेवालाल प्रजापति, अध्यक्ष लम्भुआ विवेक सिह,मंत्री जय प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष भारत यादव, जगध्यान यादव, मन्जू मिश्रा बालगोविन्द मौर्य, राम करन साहू, दिनेश कुमार, नन्द लाल वर्मा, रमा कान्त तिवारी अखिलेशा,भजन लाल , सन्तोष,किरन वर्मा,रीना उपाध्याय, पूनम मिश्रा,प्रतिभा सिंह,पुष्पा, बाल गोविन्द मौर्य, अमिताभ गौतम अशोक कनौजिया,मो अफसर, जगदीश प्रसाद, सूकनराम भारती ,सत्यनारायण यादव, राजेश यादव प्रदीप कुमार, ऋचा सिह कादीपुर अध्यक्ष लक्ष्मण सिह पंकज सिंह, वीरेन्द्रकुमार, लालमणि , अभिषेक उपाध्याय,भूपेंद्र सिह, नन्दलाल, रवीन्द्र प्रताप सिंह, जयेन्द्र प्रताप सिंह , श्रद्धा पाठक अनीता विश्वकर्मा अमरपाल,रन्जू शर्मा पुष्पावती , देव शंकर मिश्र, सरिता पाण्डेय मीना मिश्रा आदि लोगो ने खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है ।



