काशीराम कालोनी में युवक की हत्या से सनसनी

घर में घुसकर पीट पीटकर हत्या का मां ने लगाया का आरोप

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नगला गुदे सम्पर्क मार्ग के समीप बनी काशीराम कालोनी में गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े 6 बजे ब्लाक नम्बर 21 के क्वाटर नम्बर 243 निवासी 18 वर्षीय गौरव जाटव पुत्र रघुवर दयाल जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

घटना स्थल पर मृतक गौरव जाटव की मां आशा देवी जाटव पत्नी रघुवर दयाल जाटव ने एक नामजद युवक पर बेटे गौरव की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि एक नामजद युवक उसके घर में जबरन घुस आया और गाली गलौज करते हुए उसके बेटे गौरव को जमीन पर पटक कर घसीट-घसीटकर पीटने लगा और उसके बेटे गौरव की पीट-पीटकर हत्या करदी जिसके बाद नामजद हत्यारा भाग गया।

काशीराम कालोनी

फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से लहू में लथपथ गौरव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अपने माता-पिता की चार संतानों में इकलौता बेटा था जबकि उसकी विवाहित तीन बड़ी बहनों के बीच इकलौता भाई था। गौरव की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना की जांच के साथ नामजद हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button