लोनी पहुंची ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, कांग्रेस ने किसानों का किया जोरदार स्वागत

गाजियाबाद/लोनी। किसानों द्वारा निकाली जा रही ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’ के लोनी पहुंचने पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा में शामिल किसानों के अभियान को समर्थन देते हुए आम लोगों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उसे नियमानुसार ठीक कराने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और प्रत्येक नागरिक को अपने वोट की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस नेता अखिलेश शुक्ला, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने एमएसपी, फसल सुरक्षा, भूमि अधिग्रहण और किसानों के साथ हो रहे कथित अत्याचार के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने की बात कही।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा के माध्यम से जनता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक मतदाता अपने वोट को लेकर सजग रहे और चुनाव प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भागीदारी करे।
यात्रा के लोनी पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। खलील नंबरदार, रिजवान मलिक, विनोद धाम, रियाज सैफी, रूबी मलिक, इरफान, रविंद्र बंसल, जगमोहन शर्मा, उमेश त्यागी, अश्वनी त्यागी, सुशील शर्मा, डॉ. शोएब।



