रोटरी क्लब गाज़ियाबाद विकास ने शिक्षक दिवस पर किया भव्य सम्मान समारोह

ग़ाज़ियाबाद। रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद विकास ने शम्भू दयाल दयानंद वैदिक सन्यास आश्रम, दयानंद नगर में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे फेलोशिप और चाट पार्टी से हुई। इसके उपरांत गुरुकुल आचार्य एवं उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी रोटरी सदस्यों ने सपत्नी भाग लिया। मुख्य यजमान सतीश अग्रवाल व कमलेश अग्रवाल रहे।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति व संस्कृत गीतों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दिया। क्लब की महिला सदस्यों—निर्मल गोयल, अर्चना गुप्ता, अंजु अग्रवाल एवं कल्पना मंगला—ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ एम.ओ.सी. रोटेरियन पवन गुप्ता ने किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कैलाश गोयल ने मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन जे.के. गौड़ का स्वागत किया तथा सचिव रोटेरियन कैलाश मंगला ने विशिष्ट अतिथि एजी रोटेरियन मोहिंदर सिंह का अभिनंदन किया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें आचार्य जितेन्द्र जी, उदयवीर शास्त्री जी, श्याम राज जी, गजराज शास्त्री जी, जितेन्द्र शास्त्री जी, मनोज भौखण्डी जी, कुलेंद्र शास्त्री जी, ईशप्रिय मिश्रा जी एवं आदित्य आर्य जी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन नरेश जिंदल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



