विधान परिषद स्नातक चुनाव तैयारी में जुटें पार्टीजन: अन्नू गुप्ता
भाजपा ने संगठनात्मक बैठक में पार्टीजनों से की अपील

जसवंतनगर,इटावा। विधान परिषद स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर हाईवे स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की।
इस दौरान श्री गुप्ता ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन के निर्देशानुसार सक्रिय भूमिका निभाएँ।
ये भी पढ़ें- भरथना नगर पालिका बोर्ड बैठक: पूर्व कार्यकाल के घोटालों का छाया मुद्दा
बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव के जिला संयोजक हरनाथ कुशवाह,जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य, जिला उपाध्यक्ष शिवकिशोर धनगर,जिला मंत्री रजत चौधरी,जिला मंत्री राजकमल यादव, विधानसभा संयोजक विधान परिषद स्नातक चुनाव मनोज राजपूत,मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, संजय मिश्रा,असनीत यादव,दीपक नंदन जाटव, अमित तिवारी मानू,रोहित शाक्य,ध्रुव पाल कठेरिया, गोविंद शर्मा,महेश गुप्ता, लज्जाराम प्रजापति, अरविंद गुप्ता,रामशरण धनगर,ध्रुवेश तोमर,राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



