गुलाब बाड़ी वार्ड-21 में स्वच्छता अभियान में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
गुलाब बाड़ी वार्ड-21 के वाशिंदों ने रखी वार्ड की समस्याएं

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर की नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार सुबह गुलाब बाड़ी पश्चिमी वार्ड नंबर 21 में डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी श्याम वचन सरोज और वार्ड सभासद शेष कुमार यादव ‘बिल्लू’ ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
स्थानीय नागरिकों ने लाइट,नाली सफाई,दवा छिड़काव,पानी व वाटर कूलर जैसी समस्याओं को बेबाकी से अधिकारियों के सामने रखा। मौके पर ही कुछ समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष समस्याओं को दो दिन में हल करने का आश्वासन दिया गया। पालिका की इस पहल से लोगों ने खुशी जताई और जागरूकता अभियान में शामिल होकर गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने तथा कूड़ा गाड़ी में अलग से डालने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सफाई इंस्पेक्टर लाल कुमार,नलकूप इंचार्ज विनय कुमार,लाइट इंचार्ज नवनीत बाबू,सोनू उस्मानी,विनोद जमादार,अनुज,आकाश,
अतुल और अनिल समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।



