नन्द घर आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में झांकी देख भावविभोर हुए भक्त

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम कन्धेसी पचार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान पंचम दिवस व्यासपीठ पीठाधीश्वर आचार्य पं. रामबाबू द्विवेदी मयंक ने कहा कि भगवान कृष्ण पूर्ण ब्रहम के अवतार हैं, जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है,अधर्म बढ़ता है, तब-तब भक्तों की रक्षा एवं धर्म स्थापना हेतु भगवान अवतार लेते है।

उन्होंने पूतना मोक्ष,कृष्ण बाललीला,माखन चोरी, गोवर्धन पूजा,कृष्णजन्म आदि कथाओं का मार्मिक एवं रोचक वर्णन किया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तों ने कथामृत का पान किया। वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान सम्पूर्ण पाण्डाल ‘‘नन्द घर आनन्द भयौ जय कन्हैया लाल की‘‘ के उद्घोेषों से गुंजायमान हो गया और महिलायें अपने आराध्य के लिए बधाईयां डालने लगीं। कथा के दौरान परीक्षित अमित कुमार मन्टू मिश्रा सपत्नी व प्रेमकिशोर शुक्ला,उमाकांत चौबे, सुनील कान्त चौबे, अरविन्द दुबे,देवेन्द्र स्वरूप मिश्रा,प्रदीप नरायण मिश्रा, सत्यप्रकाश शुक्ला,शैलू शुक्ला पूर्व प्रधान,अवधेश शुक्ला,शिवम् मिश्रा (पिन्टू) उदय नरायण शुक्ला, कार्तिक शुक्ला,रिषभ चौबे, वैभव दुबे,विशाल प्रजापति,धु्रव शुक्ला, अनमोल दुबे,सचिन सविता,ओमकार दुबे आदि के द्वारा गोर्वधन पूजा भी की गई।

Related Articles

Back to top button