जीतपुर-रावली रोड पर हादसों को लेकर किसान सभा प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर से की मुलाकात

गाजियाबाद। मुरादनगर के जीतपुर-रावली रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और हाल ही में जीतपुर निवासी महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने सड़क हादसों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पीड़ित परिवार को न्याय व उचित सहायता, मांगों को लेकर आवाज उठा रहे क्षेत्रवासियों पर दर्ज मुकदमों में कार्रवाई तथा पुलिस की मनमानी पर रोक लगाने समेत अन्य समस्याएं रखीं।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, कमिश्नर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जीतपुर-रावली रोड पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष पुष्कर त्यागी ने कहा कि संगठन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और न्याय के लिए आगे भी आवाज उठाता रहेगा।



