राजस्व में वृद्धि व परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को कम करें- प्रबन्ध निदेशक

सुल्तानपुर । प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम रिया केजरीवाल ने बुधवार को विद्युत वितरण मण्डल-सुल्तानपुर एवं अमेठी मण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वाणिज्यिक एवं तकनीकी बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में वृद्धि करने टर्न-अप बढ़ाने एवं परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को कम करने हेतु निर्देशित किया। प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल द्वारा मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र में एल०एम०वी०-10 के विद्युत संयोजनों पर स्मार्ट मीटर लगवाने की कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें।
परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को कम करने के उद्देश्य से परिवर्तकों में उचित क्षमता के फ्यूज वायर लगवाने के निर्देश देने के साथ 2024-25 के बिजनेस प्लान के लम्बित कार्यों को अपने स्तर से शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कराकर 2025-26 के बिजनेस प्लान के कार्यों को प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया।



