पार्टी नेतृत्व के आदेश का पालन करूंगा: जसकरन

भरथना,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीते दिन कठेरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसकरन सिंह कठेरिया को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त करने पर भरथना विधानसभा के कई नेता पार्टी पदाधिकारी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया है।
इस अवसर पर नव नियुक्त सपा के प्रदेश सचिव श्री कठेरिया ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व के आदेश का वे प्रमुखता से पालन करेंगे उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी वे पार्टी हित में तनमन से कार्य करेंगे।
कठेरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा के प्रदेश सचिव जसकरन सिंह कठेरिया ने कहा है हमारे महापुरुष श्रद्धेय लोहिया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार और संदेश व आदर्शो को जनजन तक पहुंचा ने की प्राथमिकता रहेगी।
वहीं उन्होंने पार्टी नेताओं पदाधिकारी और समर्थकों द्वारा किए गए जोरदार दमदार स्वागत सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनपर ऋण रहेगा,समय और वक्त आने पर कर्ज उतार ने का प्रयास करूंगा।
स्वागत सम्मान के दौरान सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,राज कुमार भारती,सर्वेश कठेरिया बीडीसी सदस्य,रजत कठेरिया,अशोक कठेरिया,एड. मोहित यादव,पवन यादव, श्रीनिवेस यादव,मनोज यादव, प्रताप वर्मा आदि ने नव नियुक्त प्रदेश सचिव श्री कठेरिया का पुष्पहार पहना कर जोरदार स्वागत सम्मान किया।



