खबरिया भूड़ के उर्स के मेले में ऊंचे ऊंचे झूले दे रहे हैं बड़े हादसों का संदेश

* मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव खबरिया भूड़ में हज़रत चिश्ती मियां रहमतुल्लाह अलेह का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी शुरू हो गया है। जिसके चलते उर्स में हर तरह के मनोरंजन के समान उपलब्ध हैं मगर उर्स में लगे ऊंचे ऊंचे झूले बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। क्योंकि टिकटों को लेने के लिएं भीड़ में कभी भी कहीं भी किसी को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। और ऊंचे झूले कमज़ोर दिल के लोगों के लिएं जान जाने का कारण भी बन सकते हैं।इसी कारण प्रशासन ऊंचे झूलों को कभी भी परमीशन नहीं देता। मगर उनकी रोकथाम के लिएं कोई बड़ा क़दम भी नहीं उठाता। और इसी वजह से झूले टूट कर गिरने व झूलों में बेठने वालों के हार्टअटैक व अन्य हादसों की खबरें मिलती ही रहती हैं। अब देखना यह है कि, खबरिया उर्स के मेले में इन झूलों पर पाबंदी लगती है या नहीं। यह समय ही बताएगा।



