धूमधाम से मनाया गणपति महोत्सव, गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर झूम उठे श्रद्धालु

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित फ्री होल्ड गार्डन एनक्लेव निवासियों ने गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया। हवन कीर्तन कर किया गया विशाल भंडारे का आयोजन।
श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में गणपति बप्पा की आराधना पूजन व भजन कीर्तन से वातावरण भक्ति में हो गया। महोत्सव के समापन पर गजानन भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।
गाजे बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक छोटा हरिद्वार मुरादनगर गंग नहर मैं गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम आयोजन के दौरान पंडित राकेश शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, रमेश सिंह, सुबोध कुमार मित्तल, कृष्णपाल, किशन चौधरी, पत्रकार पंकज शर्मा, राकेश कौशिक, दिनेश शर्मा, बलवीर सिंह, सत्यम, महाराज सिंह, बृजेश, आकाश, शीतल शर्मा, नीरज शर्मा, अमरजीत सिंह, बृजभूषण शर्मा, एसके रस्तोगी, समर राणा, योगेश सिंह, निशांत शर्मा, गौरव शर्मा, लक्ष्मी नारायण, सुनील त्यागी, मनोज सिंह, गजेंद्र त्यागी, उपेंद्र शर्मा, रमेश सिंह, राजन वह अन्य कॉलोनी वासी गणमान्य लोग मौजूद रहे।



