ग्राम पंचायत में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सेवा पखवाड़े के तहत ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

जसवंतनगर,इटावा। सेवा संकल्प अभियान/सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरबार में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। निशुल्क जांच और परामर्श का ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

माय भारत इटावा की टीम में टीम लीडर ऋषभ पाठक,कुमारी नीरज, शिवेक कुमार और विनायक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी के एसटीएस वीरेंद्र सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं। ग्राम पंचायत की आशा,आंगनवाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सहयोग किया।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा और टीम का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा की।

Related Articles

Back to top button