मुरादनगर में संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में मुरादनगर में शहर और ब्लॉक कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक एवं बूथ कार्यकर्ताओं की कमेटी गठित की गई। कुछ अधूरी कमेटियों को विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष नईम त्यागी को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

संगठन सर्जन अभियान अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है, जो 100 दिन का कार्यक्रम था। जिन क्षेत्रों में कार्य अधूरे हैं, वहाँ गंभीरता से काम किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि अब वह समय दूर नहीं जब कांग्रेस शहर, गाँव और ब्लॉक स्तर पर एक ऊर्जावान संगठन के रूप में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट चोरी की कोशिश कर रहे हैं, उनकी यह कोशिशें सफल नहीं होंगी और 2027 तक उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ेगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त त्यागी, किसान नेता रुपेश त्यागी, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, आशुतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी, जिला महासचिव तरुण शर्मा एडवोकेट, जिला सचिव विवेक त्यागी एवं चांद सिंह प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button