बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कॉंग्रेस नेता ने निकाली संविधान यात्रा

महराजगंज, रायबरेली। भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की जयंती पर राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस सुशील पासी द्वारा कस्बे के अंबेडकर शिक्षा सदन में अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पाजलि देकर स्वास्थ्य शिविर एवं संविधान यात्रा की शुरआत की। संविधान यात्रा स्कूल से होकर अतरेहता गांव पहुंची।
जहाँ आयोजित मंच पर जनता को सम्बोधित करते हुए श्री पासी ने कहा की आज भारत देश पूजीपतियों के अधीन होता दिखाई पड़ रहा, देश के संविधान की हत्या करने को एसआईआर के तहत लोगो को मत देने से वंचित रखने की साजिश रची गयी।
सुशील पासी ने बताया की संविधान के तहत बाबा साहेब ने पिछड़े, वंचितों कमजोरो को सबसे बड़ा अधिकार वोट का दिया था, आजादी के बाद इस देश के संविधान को सबसे बड़ा खतरा बीजेपी व आरएसएस से है और इस अन्याय की लड़ाई को पूरी ईमानदारी से लड़ रहे जननायक राहुल गांधी को सभी सविधानवादियों का भरपूर साथ मिलना चाहिए। सभा के अंत में सभी संविधान यात्रियों को संविधान की शपथ भी दिलाई गयी। मौके पर जीपी मिश्रा, मो. उमर,अर्जुन पासी, छेदी लाल पासी, विचित्र चौधरी, सुनील कुमार, आमिर खान आजाद, योगेश कुमार, संकल्प पटेल, अखिलेश भारती, सीतांशु मौर्य, मो इरशाद आलम, जमुना पासी, इंद्रपाल गौतम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


