मिशन पंजीकरण अभियान के तहत जन्म प्रमाण पत्र बने

42 पात्रों को वितरित किए गए जन्म प्रमाण पत्र

जसवंतनगर,इटावा। मिशन पंजीकरण अभियान के अंतर्गत 42 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने प्रमाण पत्र खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार को सौंपे, ताकि संबंधित विद्यार्थियों तक इन्हें शीघ्र पहुंचाया जा सके।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों का जन्म पंजीकरण सुनिश्चित करना है। जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों को छात्रवृत्ति,पेंशन,आधार पंजीकरण तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। ऐसे में प्रशासन ने शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि जिन विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बने हैं,उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं,ताकि अभियान के माध्यम से उनका पंजीकरण कराया जा सके। खंड विकास अधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का जन्म पंजीकरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवेन्द्र सिंह,एडीओ कृषि बलवीर सिंह,पंचायत सचिव अवनीश,रजनीश,सुमित, नीरज,सुषमा,वर्षा और आकांक्षा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button