निर्माणाधीन सीसी सड़क-नाली का जल निकास दुरुस्त हो: चेयरमैन
पालिका अध्यक्ष ने स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार को दिए निर्देश

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका के अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू ने बुधवार को भुर्जी टोला में निर्माणाधीन सीसी सड़क और नाली का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ठेकेदार सुखवीर सिंह यादव और पालिका के जेई को निर्देशित करते हुए कहा है कि जल निकासी के लिए निर्माणाधीन नाली का निर्माण दुरुस्त किया जाए,ताकि बारिश और नाली का गन्दा पानी किसी के घरों में प्रवेश न हो सके,साथ ही जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाए।
इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री यादव ने मौजूद राम प्रकाश,ओम प्रकाश,नरेंद्र कुमार,कल्लू,गुड्डू,बीरेंद्र,
उसमान खान,गोविंद, सुनील,तेजसिंह आदि से उनके घरों में घुसे बारिश और नाली के गन्दे पानी की समस्या को समझा।
आपको बतादें बीती रात्रि पौने 9 बजे तेज हवाओं के साथ अचानक मात्र 20 मिनट की हुई घनघोर बारिश में निर्माणाधीन उक्त सीसी सड़क-नाली समेत करीब 10 घर जल निकासी की समतल और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तालाब में तब्दील हो गए थे।
निरीक्षण के दौरान अशोक गुप्ता,राजेश यादव पंडा, निर्माण बाबू शिवम गुप्ता, सफाई प्रभारी पंकज दुबे, ठेकेदार सुखवीर यादव, सभासद शिवराम सिंह यादव आदि भुर्जी टोला के नागरिक मौजूद रहे।



