भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक एस आर प्लाजा भुजौती में सम्पन्न हुई

मऊ बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन राष्ट्रवाद से प्रेरित विचारधारा का परिवार है। हमारा संगठन सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र के लिए समर्पित है। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आमजनमानस में घुल मिलकर आगामी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाए तथा लोगों को जोड़े।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक है, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शिक्षक एम एल सी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ता बूथ पर लेकर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगी। हमें पूरा विश्वास है कि जम लोग जन जन तक भाजपा की बात लेकर जाएंगे।

पंचायत चुनाव के जिला संयोजक विजय नारायण शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत चुनाव होने वाला है, पंचायत चुनाव देश के लोकतंत्र की नींव है। इसलिए कार्यकर्ता इसका महत्व समझते हुए धरातल तक पहुंचे और वोटरों से संपर्क करे मतदाता सूची में सुधार करवाएं।

इस अवसर पर विधायक रामविलास चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय मुन्ना दुबे विजय राजभर श्रीराम सोनकर प्रवीण गुप्ता विजय नारायण शर्मा अशोक सिंह विनय कुमार राकेश मिश्रा कृष्ण कांत राय राघवेंद्र राय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button