बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस की मां, वीडियो शेयर कर बोलीं- सब कुछ खत्म हो गया, कुछ नहीं बचा

Assam Floods 2026: असम में बाढ़ से भारी तबाही मची है। कई लोगों को नुकसान हुआ है और कुछ लोगों की जान भी चली गई है। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की माँ भी असम में फंसी हुई हैं।

एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी माँ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि उनकी माँ के साथ उनकी मौसी और दादाजी भी असम में ही हैं। देवोलीना ने वहाँ के हालात के बारे में जानकारी दी।

वीडियो शेयर करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, “मेरी माँ असम में हैं और बाढ़ के बीच फंसी हुई हैं। मैं उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान हूँ, लेकिन खुद को बेबस महसूस कर रही हूँ। मैं अब तक चुप थी क्योंकि मुझे पता था कि मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाऊँगी।”

भारत में आते ही स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने रच दिया इतिहास, कमाई जान उड़ जाएंगे होश

छोटे बेटे की जिम्मेदारी के चलते असम नहीं जा पाने का है मलाल

उन्होंने आगे कहा, “मेरा जन्म असम में हुआ और मैंने अपनी पढ़ाई भी वहीं पूरी की। मैं पहले वीडियो नहीं बना पाई क्योंकि मुझे पता था कि मैं बुरी तरह टूट जाऊँगी। बदकिस्मती से, मेरी माँ नज़ीरा में फंसी हुई हैं। भगवान की कृपा से, जिस इलाके में हमारा पुराना घर है, वहाँ बाढ़ का ज़्यादा असर नहीं हुआ है।

हालाँकि, मेरी दादी और मौसी का घर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है। सब कुछ खत्म हो गया है; कुछ भी नहीं बचा है। सबसे ज़्यादा दुख इस बात का है कि मैं वहाँ पहुँच नहीं सकती। अगर मैं अकेली होती तो चली जाती, लेकिन मेरा एक छोटा बेटा है। अगर मैं वहाँ चली भी जाती, तो भी ज़्यादा कुछ नहीं कर पाती। बहुत बुरा लग रहा है कि चाहकर भी मैं वहाँ नहीं जा सकती।”

Related Articles

Back to top button