सेंट पॉल्स स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष में वार्षिक खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया

रामपुर। समारोह की शुरूआत इंटरहाउस क्रिकेट के फाइनल मैच से की गई जो कि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों के मध्य खेल गया । जिसमें मार्क हाउस और जॉन हाउस के मध्य यह मुकाबला खेल गया । मार्क हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित दस ओवर में मात्र 29 रनों तक ही पहुंच पाई जिसको जॉन हाउस ने 7 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया और यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया । दूसरी स्पर्धा में गर्ल्स विंग और मेन विंग की छात्राओं के बीच फुटबॉल का मुकाबला खेल गया जिसमें गर्ल्स विंग ने 1-0 के स्कोर ये यहां निर्णायक मुकाबला अपने नाम किया । तीसरी स्पर्धा में मेन विंग के छात्रों में कक्षा 12 और कक्षा 9 के छात्रों के बीच खेल गया जिसे कक्षा 12 के छात्रों ने 3-1 के अंतर से विजय प्राप्त की । टग ऑफ वॉर में भी गर्ल्स विंग की छात्राओं का दबदबा रहा । इन सभी फाइनल मुकाबलों में पहुंचने वाली टीम अपने प्रारंभिक चरणों में अपनी प्रतिद्वादियों को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर पाई थी ।
इसके साथ ही गर्ल्स विंग में कक्षा 5 तक के छात्र छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक में आरव , अध्ययन, अब्दुर,कक्षा दो में सार्थक , हरजोत , अब्दुल्ला ,कक्षा तीन में तूबा , अंश ,हरमन , कक्षा 4 में विद्या , कपीश , तबिंदा तथा कक्षा 5 में आहना , लक्ष्य रौतेला काव्या ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने कहा कि खेल हमारे जीवन में उतने ही आवश्यक है जितनी कि शिक्षा । खेलो के माध्यम से हम अपने जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव के मध्य सामंजस्य स्थापित कर पाते हैं। आत्मविश्वास , सकारात्मक प्रतियोगी की भावना , धैर्य , संयम , अनुशासन तथा समय प्रतिबद्धता का बोध हमें खेलो के माध्यम से ही होता है । प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किसी न किसी एक खेल को आत्मसात करना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और इन्हीं के द्वारा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है ।
इस अवसर पर समस्त विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह , अंजू अग्रवाल , मखमूर अख्तर , तंजील अख्तर खान , अनीस उर रहमान , अर्पना, भावना तथा अम्बर वशिष्ठ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



