भरथना में सोमवार “सस्ता” बाजार की दस्तक: उमड़े ग्राहक
स्थाई दुकानदारों को उड़े होश

भरथना,इटावा। इटावा नुमाइश मैदान और सड़क किनारे लगने वाले रविवार “संडे” बाजार की तर्ज पर यहां के व्यापारी और दुकानदारों ने भरथना में सोमवार “मंडे” बाजार लगाना शुरू कर दिया है, जिसकी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेली गई है,यह बाजार भरथना कस्बा के इटावा रोड कृष्णा नगर नगला नगरू के बड़े-भूरे ग्राउंड में पिछले सोमवार 16 फरवरी से लगना शुरू हो गया है।
जिसको लेकर क्षेत्र के खरीददार महिला पुरुष और युवा युवतियों समेत बच्चे बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा जा रहा है,वहीं सस्ती दरों में घरेलू आवश्यक सामग्री खरीदने वाले ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती देखी जा रही है।
भरथना में प्रत्येक सोमवार “मंडे” बाजार लगने के बाद सोमवार को ग्राहकों का रुख स्थाई बाजार से मुंह मोड़कर सोमवार “मंडे” बाजार की ओर देख भरथना के स्थाई दुकानदार और व्यापारियों के होश उड़े नजर आ रहे हैं।
सोमवार “मंडे” बाजार में सस्ते मूल्य में महिला और युवतियों के सौंदर्य प्रसाधन रेडिमेट कपड़े,अंडर गारमेंट आदि के अलावा घरेलू रसोई और रोजमर्रा उपयोग होने वाली सामग्री आवाज लगाकर बिक्री की जा रहीं हैं।
वहीं युवाओं बच्चे बुजुर्गों के लिए सस्ते दरों पर कपड़े चिल्ला चिल्ला कर बेचे जा रहे हैं,भरथना में सोमवार “मंडे” बाजार लगने से क्षेत्र के गरीब ग्राहकों में खुशी की लहर दौड़ती देखी जा रही है।
सोमवार बाजार का 10 मार्च को उद्घाटन
भरथना के सोमवार “मंडे” बाजार के संचालक मोहम्मद असलम ने बताया कि पिछले दो सप्ताह ट्राइल के रूप में सोमवार बाजार लगाया गया था,क्षेत्र के ग्राहकों की सराहना और उत्साह के चलते भरथना में प्रत्येक सोमवार को “मंडे” बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है,जिसकी प्रशासन से विधिवत अनुमति भी मिल चुकी है।
बाजार संचालक मो.असलम के आगामी सोमवार 10 मार्च को सुबह 11 बजे बाजार का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
बाजार प्रत्येक सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था के साथ विधिवत संचालित रहेगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार “मंडे” बाजार में आगरा, कानपुर,फिरोजाबाद, लखनऊ,दिल्ली,औरैया, इटावा,मैनपुरी आदि के व्यापारी अपनी दुकानें लगाकर बाजार की शोभा बढ़ाएंगे।



