धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव खेल उत्सव व नामांकन मेला

सुलतानपुर. जनपद के प्राथमिक विद्यालय सिप्तापुर विकास क्षेत्र भदैयाँ में दिनाँक 02अप्रैल 2026 को प्रधानाध्यापिका शीला देवी के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का खेल उत्सव, व आरम्भ नवीन शैक्षिक सत्र में नामांकन मेला का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भदैयाँ राजेंद्र प्रसाद वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया। बच्चों द्वारा शिक्षा, नामांकन, एवं वनों की जीवन मे उपयोगिता से संदर्भित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

ब्लॉक प्रमुख द्वारा प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ जनपदीय मंत्री कलहू पाल, ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी शर्मा, मंत्री विपिन यादव, डॉक्टर राम मूर्ति वर्मा, अशोक वर्मा, सेवा निवृत शिक्षक शिव राम यादव, ग्राम प्रधान भूलेश्वर, कार्यालय प्रधान सहायक श्याम किशोर दुबे, जबी उल्लाह, सत्यम विश्वकर्मा,एआरपी शैलेश मिश्रा, अजय सिंह, आशुतोष सिंह, अखिलेश मिश्रा, शिक्षक संतोष चौरसिया, संदीप सिंह, ममता सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, छोटे लाल, सरिता कुमारी, नीलम, संगीता, राजेंद्र कुमार सरोज, शिवकुमारी आशा देवी व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button