जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आप ने निकाला पैदल मार्च

रायबरेली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोनम के समर्थन में डिग्री कॉलेज ने निकाला पैदल मार्च
रायबरेली।

नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर कॉकरोच पार्टी के पदाधिकारियों और लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी (आप) की जिला कार्यकारिणी की तरफ से सोमवार को शहर के शहीद चौक पर प्रदर्शन और पैदल मार्च निकाला गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह ने कहा कि पेपर लीक, नीट धांधली और अग्निवीर जैसी योजनाओं से बर्बाद हो रहे करोड़ों युवाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की संवेदनहीनता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह बर्बाद करने में देश को लगे हैं उसे युवा अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

आज दिल्ली की सड़कों पर भारी सँख्या में युवा प्रदर्शन कर रहा है। वरिष्ठ नेता राम मोहन श्रीवास्तव उर्फ रामू दादा ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन और उनके साथ कि गई जबरदस्ती दर्शाती है कि अब दिल्ली ढ़ोल रही है।

अब देश का युवा सोनम वांगचुक के समर्थन में आ गया है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहा पर पहले धरना प्रदर्शन किया एवं पदयात्रा रायबरेली डिग्री कॉलेज चौराहा से सरकारी अस्पताल चौराहा, कचेहरी रोड़, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, फायर ब्रिगेड के सामने से फिर डिग्री कॉलेज चौराहे पर समापन किया गया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह व रवि द्विवेदी एडवोकेट, पीके सिंह, दीपक गुप्ता, नीतू सिंह, दिशा सिंह, योगेंद्र सिंह, आरके सिंह, संजय बंसल, अनुज जायसवाल, निशा सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button