आत्मीय व्यवहार से लोगों के दिलों में बनाई जगह, भावभीनी विदाई
भेंटुआ में बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव के विदाई समारोह में पत्रकारों और शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

अमेठी। भेंटुआ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव के विदाई समारोह में आत्मीयता और सम्मान का माहौल रहा। पत्रकार साथियों ने भी समारोह में शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।इस दौरान युवा शिक्षक दिनेश सिंह यादव ने कहा कि डॉ. संतोष कुमार यादव ने अपने सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई।
अधिकारी के रूप में उन्होंने जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया। सभी के साथ उनका सहयोगात्मक रवैया और सहज व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा।पत्रकार साथियों ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और कार्यों से होती है।
डॉ. यादव ने अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, दिनेश सिंह यादव सहायक अध्यापक,डॉ. जितेंद्र सिंह, मनोज यादव, अमर सिंह यादव,विवेक मिश्रा, दीपमाला सिंह, राजेश सिंह, शिवकुमार यादव,किरन, राकेश मोर्य,पवन उपाध्याय,ममता यादव,रेखा बौद्ध,शिवानी सिंह,अंजू सिंह, महेंद्र जायसवाल,राजू गुप्ता,मो०हफीज,रेनू सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। समारोह में सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



