8,800 फीट से सीधे समुद्र में समाया विमान! 2 मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

US Plane Crash Mississippi Island: अमेरिका में मिसिसिपी के एक द्वीप के पास एक छोटा विमान अनियंत्रित होकर समुद्र में समा गया, जिससे विमान में सवार दो मासूम बच्चों समेत सभी छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूएस कोस्ट गार्ड ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी से सभी छह शवों को बरामद किए जाने के बाद बचाव अभियान को आधिकारिक तौर पर समाप्त घोषित कर दिया गया। यूएस कोस्ट गार्ड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए विमान में 8 और 10 वर्ष की उम्र के दो बच्चे भी शामिल थे।
एक्सीडेंट का शिकार हुआ एयरक्राफ्ट सेसना सेंचुरियन (सेसना 210) था, जो मंगलवार दोपहर को न्यू ऑर्लियंस से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स की ओर उड़ान भर रहा था। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से संपर्क पूरी तरह कट गया, जिसके बाद दोपहर करीब 3:45 बजे कोस्ट गार्ड को अलर्ट भेजा गया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब तीस मिनट बाद विमान मिसिसिपी के पास्कागूला के दक्षिण में लगभग 8,800 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी इसमें अचानक तकनीकी असंतुलन देखा गया और यह तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा।
शेख हसीना के गढ़ में आधी रात खूनी तांडव: कई देसी बम धमाके, 12 दुकानें फूंकीं और 30 लहूलुहान!
फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ क्षण पहले विमान 18,000 फीट प्रति मिनट की असामान्य गति से नीचे आ रहा था और उस वक्त उसकी रफ्तार करीब 200 मील प्रति घंटे दर्ज की गई थी। इसके तुरंत बाद विमान समुद्र में जा गिरा। सुरक्षा और उड्डयन एजेंसियां अब इस बात की विस्तृत जांच में जुटी हैं कि इतने कम समय में विमान अचानक इतनी तेजी से नीचे क्यों आया और संपर्क टूटने के पीछे क्या कोई गंभीर तकनीकी खराबी थी।



