उत्तराखंड में फिर काल बने पहाड़ी रास्ते! टिहरी में खाई में गिरी बस, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Badrinath Highway Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई। हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जोशीमठ की ओर रवाना हुई विश्वनाथ सेवा की एक 32 सीटर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा समाई। इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में फंसे घायल मुसाफिरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार दुर्घटना भोर के समय गूलर बाजार के समीप घटी। बस के गहरी खाई में गिरते ही 6 यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अस्पताल ले जाते समय और उपचार के दौरान दो अन्य घायलों की भी मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। राहत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से 26 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन नजदीकी चिकित्सालयों में भर्ती कराया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस टीम मृतकों की शिनाख्त कराने और परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम धामी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल यात्रियों को उच्च स्तरीय और त्वरित इलाज निःशुल्क मुहैया कराया जाए।

खेतों में काम कराने के लिए किताबें जलाते थे मां-बाप, फिर इस टीचर ने किया ऐसा चमत्कार कि 100% बच्चे हो गए पास

हादसे में घायल हुए यात्रियों का विवरण

  • मोहम्मद वहाब अंसारी (22 वर्ष), पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड

  • राहुल कुमार (24 वर्ष), पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार

  • अभिषेक (28 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड

  • प्रत्यूष (23 वर्ष), पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड

  • अर्जुन सौरन (34 वर्ष), पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड

  • बुधन मुर्मू (50 वर्ष), पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड

  • आयरा (3 वर्ष), पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम

  • नूर जहां (26 वर्ष), पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम

  • राजकुमार (32 वर्ष), पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड

  • जतिन (21 वर्ष), पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली

  • पंकज नेगी (31 वर्ष), पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

  • संतोष कुमार (38 वर्ष), पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार

  • वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष), पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड

Related Articles

Back to top button