ग्रीन दो भाइयों का जला आशियाना: गृहस्थी हुई जोकर खाक

10 वर्षों से खेत में झोपड़ी के परिवार का कर रहा था भरण पोषण

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम खंदिया में सोमवार को चूल्हे से निकली चिंगारी ने दो भाइयों के परिवार की गृहस्थी उजाड़ दी। खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खंदिया निवासी मुकेश कुमार और जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीकिशन के परिवार की एक महिला सोमवार को चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया गया कि दोनों भाइयों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वे खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास अपना कोई पक्का मकान नहीं है। दोनों भाई पिछले करीब 10 वर्षों से अपने खेत में झोपड़ी डालकर परिवार सहित रह रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि कई साल बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो सरकारी आवास मिला और न ही आवास योजना का लाभ मिल सका।

आगजनी की इस घटना से पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही सरकारी आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button