घायल किसान ने मण्डी गेट पर किया प्रदर्शन
मारपीट-नगदी छीनने की कार्रवाई नहीं होने से खफा किसानों किया प्रदर्शन

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा अन्तर्गत बीते दिन एक किसान के साथ हुई मारपीट और नगदी छीनने के मामले में अभी तक उचित कार्रवाही नहीं होने से खफा पीड़ित घायल किसान ने कुछ अन्य किसानों के सहयोग से मंगलवार की सुबह भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति के मुख्य गेट पर कुछ किसान गेट घेर कर खड़े हो गए और मण्डी का आवागवन बन्द कर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके कारण मण्डी प्रशासन समेत गल्ला व्यापारी और आढ़तियों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित घायल किसान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत आलाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से लिखित एक शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी पीड़ित घायल किसान आशु यादव ने बताया कि बीते दिन वह मण्डी में अपनी धान की फसल बिक्री कर घर लौट रहा था,जैसे ही वह मण्डी कार्यालय के सामने संचालित कैंटीन के पास से गुजरा इसी बीच कैंटीन संचालक समेत उसके बेटों समेत उनके केई अन्य सहयोगियों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित घायल किसान आशु यादव ने आरोप लगाया कि मारपीट में घायल होने के बाद कैंटीन संचालक के बेटों ने उसकी जेब में रखे धान बिक्री के एक लाख रूपए निकाल कर छीन लिए,पीड़ित का आरोप गए कि हमलावर अत्यधिक दबंग और शातिर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध भरथना कोतवाली में विभिन्न मुकद्दमा दर्ज हैं,उपरोक्त हमलावर आए दिन किसान आढ़तियों व्यापारी समेत मण्डी के पल्लेदारों के साथ मारपीट करते रहते हैं जिनके विरुद्ध कार्रवाई होना अति आवश्यक है।
घायल किसान आशु यादव ने यह भी आरोप लगाया कि मण्डी में कैंटीन का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है,उक्त कैंटीन का टेंडर किसी अन्य व्यक्ति के नाम आवंटित होने के बाद उपरोक्त दबंग द्वारा कैंटीन का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है।
मण्डी गेट पर किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मण्डी प्रशासन के साथ कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई जिसके समझाने और समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो सका।
आपको बतादें किसान आशु यादव का आरोप है कि धान बेचकर रात्रि में वापस लौटते समय कैंटीन संचालक और उसके साथियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में पीड़ित आशु यादव के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित आशु यादव ने कैंटीन संचालक और उसके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी



