गनपत सहाय पीजी कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर सोमवार को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुलतानपुर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न लंबित एवं गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शासन और प्रशासन की नीतियों के प्रति नाराजगी जताई।
इस दौरान शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारों से परिसर गूंज उठा। प्रदर्शन शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष प्रो. शक्ति सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।फुपुक्टा और आक्टा के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति शासन स्तर पर उदासीनता जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
उन्होंने शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।प्रदर्शन में शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष प्रो. शक्ति सिंह, मंत्री प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. जयशनाथ मिश्र, प्रो. मोहम्मद शाहिद, प्रो. राजीव श्रीवास्तव, प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो. अनुज पटेल, डॉ. शहनवाज आलम, डॉ. भोलानाथ, डॉ. मोहम्मद शकील, डॉ. सुभाष, डॉ. देवेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. अश्वनी सिंह, गणेश मिश्र, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राजाराम, डॉ. विनय पांडे, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. उर्मिला मिश्रा, डॉ. स्तुति शुक्ला, डॉ. अंजू सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।



