स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी यादव ने मारी बाजी
छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जसवंतनगर,इटावा। युवा कार्यक्रम एव,खेल मंत्रालय के माय भारत, इटावा के तत्वावधान में खंड स्तरीय आस-पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रामनरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजक माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि कार्यक्रम में करीब 150 बच्चे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी यादव और अमन कुमार, द्वितीय स्थान पर शिवानी और रंजना तथा तृतीय स्थान पर इच्छा ने स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति थीम सॉन्ग दिखाया और सुनाया गया। साथ ही उपस्थित सभी 150 बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प कराया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस अध्यापक धर्मेंद्र, नगरीय समुदाय केंद्र से डॉ. लक्ष्मीनारायण, जीजीआईसी जसवंतनगर की अध्यापिकाएं प्रीति और सोनम तथा मां भोजेश्वरी स्कूल भतौरा की अध्यापिक डिम्पल पालीवाल,प्रणेता सहित माय भारत के स्वयंसेवक नीरज, ऋषभ, शिवेक और विनायक,अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



