लगातार 6 वर्षों से निःशुल्क योगाभ्यास करा रहा है मातृभूमि सेवा मिशन

शहीद स्मारक प्रांगण में लगता है नियमित शिविर, योग शिक्षक दे रहे हैं स्वस्थ जीवन का संदेश

रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, रायबरेली इकाई की ओर से शहीद स्मारक प्रांगण में पिछले छह वर्षों से दैनिक निःशुल्क योग शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य योग, व्यायाम और प्राणायाम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

योग शिक्षक अनूप शर्मा ने योगाभ्यास कराया, डॉ. सचिन पटेल ने शारीरिक व्यायाम तथा शिवांशी पाण्डेय ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। नियमित योग से शारीरिक सक्रियता, मानसिक शांति और स्वस्थ दिनचर्या को बढ़ावा मिलता है।

मिशन के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि संस्था छह वर्षों से निःस्वार्थ भाव से निःशुल्क योग सेवाएं प्रदान कर रही है। हमारा संकल्प है कि योग जन-जन तक पहुंचे। मिशन का मूल मंत्र “मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है”। शिविर को महामंत्री देवेंद्र मिश्रा का संरक्षण प्राप्त है।

इस अवसर पर रश्मि पाण्डेय, सुमन देवी, देवता दीन, बीबी सिंह, गुड्डू, सुमित, पुनीत, वीरेंद्र, दिनेश पाण्डेय और आंचल सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button