राजमार्ग पर घायल अवस्था में मिला युवक

मलाजनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा मिला युवक,पुलिस ने कराया इलाज को भर्ती

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी के समीप एक ढाबे के सामने 32 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। ढाबा मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल अभिषेक कुमार ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉ.वीरेंद्र सिंह की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
घायल युवक की पहचान शिवकुमार पुत्र बालकराम निवासी घाटमपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई है जो पेशे से मजदूर प्रतीत हो रहा था। ढाबा मालिक ने युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक किन परिस्थितियों में घायल हुआ,इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

Related Articles

Back to top button