दिनेश उपाध्याय ने दर्ज की शानदार जीत अध्यक्ष निर्वाचित, विपिन यादव निर्विरोध मंत्री

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर (सम्बद्ध– अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) की ब्लॉक इकाई भदैया का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ सरस्वती पूजन कर खण्ड शिक्षा अधिकारी भदैया आदरणीया सुधा वर्मा ने किया अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष एवं मंत्री पद के लिए निर्धारित समय के भीतर नामांकन दाखिल किए गए। कुल 433 मतदाताओं के बीच अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी दिनेश उपाध्याय एवं मृत्युंजय सिंह चुनाव मैदान में रहे, जबकि मंत्री पद पर केवल एक नामांकन विपिन यादव का प्राप्त हुआ।अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दिनेश उपाध्याय को 238 मत प्राप्त हुए, जबकि मृत्युंजय सिंह को 81 मत मिले। इस प्रकार दिनेश उपाध्याय ने 157 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। मतदान के दौरान दो मत अवैध घोषित किए गए।
कुल 321 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वहीं, मंत्री पद पर अन्य कोई नामांकन न होने के कारण विपिन यादव को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री, जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान दुबेपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी ने अपनी भूमिका निभाई। चुनाव अधिकारी के रूप में सोशल मीडिया प्रभारी आसिफ जमाल तथा जिला प्रचार मंत्री अरविंद दुबे मौजूद रहे।इस अवसर पर संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मांडलिक मंत्री गंगा प्रसाद दुबे, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, दुबेपुर ब्लॉक मंत्री फिरोज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष पीपी कमैचा संजय सिंह, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कलहू पाल, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष भरत यादव, अनुदेशक संघ के जिला मंत्री राघवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र राय, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, दयाराम, मो. अजहरुद्दीन, देवीशंकर, मुनेंद्र मिश्र, रमेश सिंह, संदीप श्रीवास्तव, हनुमत सिंह, इंद्र प्रसाद पांडेय, शिवम मिश्रा, सच्चिदानंद, महेंद्र वर्मा, मो. आसिफ, शक्ति पाठक, दिनेश मिश्रा, सुनीता यादव कंचन, बीना, विभा श्रीवास्तव ममता यादव भानुमती चंदर यादव, अखिलेश मिश्र, हरिओम भट्ट एवं शिवप्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



