नींद में अनियंत्रित हुई कार: कैंटर में घुसी

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चक गांव के पास नींद आने से अनियंत्रित हुई कार सामने से आ रहे कैंटर में घुस गई। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया।

पुलिस के अनुसार,कैंटर चालक मुकेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी मोहल्ला लुधपुरा नगर से लखेरे कुआं, कचौरा घाट और बलरई की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से कचौरा घाट की तरफ से आ रही कार के चालक आदर्श को नींद आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर चक गांव के पास कैंटर में जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक कार चालक मौके से जा चुका था,जबकि कैंटर चालक वहां मौजूद मिला। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button