भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार
शिक्षा संस्थान ने वितरण किया मिष्ठान

भरथना,इटावा। आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डा.मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुरूजी के पुनः विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर उत्साहित समर्थकों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी व जीत का इजहार किया है।
भरथना कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित शिक्षण संस्थान माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरान्त आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डा.मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुरूजी के पुनः विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचित होने पर संस्था निदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान व सिद्धान्त सिंह चौहान ने संस्था के स्टाफ के साथ खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया।



