‘कॉफ़ी विद करण’ में छलका सलमान खान का दर्द, अकेलेपन और पिता बनने की ख्वाहिश पर किया बड़ा खुलासा

Salman Khan Koffee With Karan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की होस्टिंग और अपनी आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ के विदाई सीज़न के पहले ही एपिसोड में बतौर ओपनिंग गेस्ट पहुंचे सलमान खान ने अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर कई भावुक खुलासे किए हैं। करण जौहर के साथ दिल की बात साझा करते हुए भाईजान ने अपनी ज़िंदगी के अकेलेपन को स्वीकार किया और पिता बनने व बच्चा गोद लेने की इच्छा पर खुलकर राय रखी।

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चैट शो के दौरान जब करण ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ज़िंदगी में अपना बच्चा न होने की कमी खलती है, तो सलमान ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, “हाँ, मैं ज़रूर चाहता हूँ कि कभी मेरा अपना बच्चा हो।”

इस बातचीत में उन्होंने संयुक्त परिवार के महत्व और अपने परिवार से मिलने वाले अटूट सहारे का जिक्र करते हुए यह भी माना कि अपनों का साथ ही उन्हें हमेशा मजबूत बनाए रखता है। इससे पहले आमिर खान के साथ ट्विंकल खन्ना और काजोल के चैट शो ‘टू मच’ में भी सलमान ने कहा था कि भले ही उन्होंने शादी न की हो, लेकिन वह भविष्य में सही समय आने पर अपने बायोलॉजिकल बच्चे के पिता बनने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे।

ओटीटी की ये हॉरर सीरीज उड़ा देगी रातों की नींद, अकेले देखने की भूल बिल्कुल न करें

‘कॉफ़ी विद करण’ के मंच से सलमान का नाता हमेशा से बेहद चर्चित रहा है। इससे पहले वह साल 2013 में चौथे सीज़न के दौरान अपने पिता सलीम खान के साथ पहुंचे थे, जहां उनका ‘वर्जिन’ होने वाला बयान सालों तक वायरल रहा था। इसके बाद साल 2016 में शो के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड (सीज़न 5) में वह अपने दोनों भाइयों अरबाज़ खान और सोहेल खान के साथ नज़र आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी में है, वहीं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ उनके बड़े प्रोजेक्ट ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button