रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में उतरी सुभास पार्टी

नगर निगम की नीतियों के विरोध में 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को समर्थन पत्र सौंपा

गाजियाबाद। रामानुज दयाल मार्केट, रमते राम रोड के व्यापारियों के नगर निगम की नीतियों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने समर्थन दिया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने धरना स्थल पर पहुंचकर मार्केट अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग को पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंपा।

पवन सक्सेना ने कहा कि रामानुज दयाल मार्केट के बी और डी ब्लॉक के व्यापारी नगर निगम की नीतियों के खिलाफ पिछले 15 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सुभास पार्टी व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से आगे जो भी आंदोलन या कार्यक्रम तय किया जाएगा, पार्टी उसमें कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम जनहित के बजाय व्यापारियों और आम जनता के हितों के विपरीत फैसले ले रहा है। पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाएगी।

पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से हटाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने दावा किया कि व्यापारी भाजपा की नीतियों से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के व्यापारियों के हितों के लिए सुभास पार्टी मजबूती से संघर्ष करेगी और मेयर सुनीता दयाल के खिलाफ भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना स्थल पर राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, राम नरेश ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, उमेश पांडे, महेश मित्तल, अजय गर्ग, एडवोकेट अरविंद गौतम, विनय मिश्रा, विनय मित्तल, भीष्म गिरी, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, जयप्रकाश, विनोद, मोहनलाल, विक्की जैन, सोनू, संगीत लता, मनोज जैन, आनंद प्रकाश, अमित कुमार और अनिल जैन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button