कुशभवनपुर रत्न 2026 से सम्मानित हुईं युवा इन्फ्लुएंसर स्तुति दुबे

सुलतानपुर/बल्दीराय क्षेत्र के पूरे चौपाई उपाध्याय का पुरवा निवासी एवं कक्षा 9 की छात्रा स्तुति दुबे को शिक्षा, तकनीक और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य समारोह में “कुशभवनपुर रत्न 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया।

कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बनाने वाली स्तुति दुबे ने वर्ष 2025 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। अंग्रेजी बोलने की कला को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय होता गया। उनके शैक्षिक, प्रेरणादायक और जागरूकता से जुड़े वीडियो को व्यापक सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, जहां शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच से जुड़े उनके वीडियो हजारों लोगों तक पहुंचे।

विद्यालयी जीवन में भी स्तुति लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। अंग्रेजी भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन तथा अन्य बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उन्होंने लगातार कई वर्षों तक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी वक्ता के रूप में भी पहचान मिली है। इसके अतिरिक्त स्काउटिंग और कोडिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा विभिन्न पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं।

कटका क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक, मां कामाख्या धाम के पीठाधीश्वर इंद्रेश कौशिक महाराज ने स्तुति दुबे को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज शिक्षा, तकनीक और आत्मविश्वास के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं तथा स्तुति दुबे जैसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं|

Related Articles

Back to top button