मिलेट्स महोत्सव में श्री अन्न के पोषण और उपयोग की दी जानकारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत हिन्दी भवन, लोहिया नगर में एक दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं रेसिपी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने की।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार सिंह ने किसानों को मिलेट्स की खेती, प्रसंस्करण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरबी यादव ने मिलेट्स के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता भी हुई।
प्रतियोगिता में नाशरा को प्रथम, कुसुमलता को द्वितीय और मिलेट्स फॉर हेल्थ, नोएडा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सीडीओ ने 20 किसानों को सरसों के मिनीकिट वितरित किए तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए।
तकनीकी सत्र में कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता और फसल बीमा समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मिलेट्स के उत्पादन, पोषण और उपभोग को बढ़ावा देना रहा।


