सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाए: एसडीएम

वारावफात-रक्षाबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक

जसवंतनगर,इटावा। आगामी बारा बफात और रक्षाबंधन त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं,मौलानाओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
इस दौरान एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह और सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपने-अपने समुदाय के लोगों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह, विवाद या अशांति की स्थिति किसी भी दशा में उत्पन्न न होने दी जाए।

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक,आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाले संदेश प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में दीपक धाकरे, इंद्रेश फौजी,अखिलेश फौजी,पिंटू,शैलेंद्र कुमार, मौलाना कमालुद्दीन, सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम,मो.जहीर,राशिद सिद्दीकी सहित पुलिसकर्मी,धर्मगुरु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button