धर्मनिरपेक्ष राजनेता थे जनेश्वर मिश्र- इं. वीरेंद्र

जिला अध्यक्ष इंजी० वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर मनाई छोटे लोहिया की जयंती

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रख्यात विचारक समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समानता, समता, ईमानदारी एवं धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। वह सामाजिक कुरीतियों, पाखंड, अन्याय एवं जातिवाद के घोर विरोधी थे। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में वंचितों, शोषितों, पीड़ितों के हितों के प्रति अनेकों योजनाएँ चलाई, वह छात्रों, मज़दूरों, किसानों, महिलाओं की भलाई के लिए समर्पित राजनेता थे।

प्रदेश सचिव डा. शशिकांत शर्मा ने कहा कि छोटे लोहिया छात्र राजनीत से निकलकर देश की राजनीति में समाजवाद के नायक डा.राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों व विचारों को आगे बढ़ाते हुए मुलायम सिंह यादव के साथ देश में लगी इमरजेंसी का विरोध करते हुए धर्म के आधार पर राजनीति करने वाली भाजपा का विरोध कर समाजवाद का कारवां बढ़ाने का आजीवन कार्य किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव ने जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह न्यायप्रिय एवं ओजस्वी वक्ता थे उन्होंने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ते हुए अनेकों युवाओं को डा.लोहिया की विचारधारा से प्रेरित किया।

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा की मजबूती ,धर्मनिरपेक्षता, समतामूलक समाज को आजीवन बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो. अरशद खान ने किया।

कार्यक्रम में छोटे लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पूर्व प्रत्यासी चौ. सुरेश निर्मल, वरिष्ठ नेता रज्जू ख़ान, जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, राजेश मौर्य, शिवनारायण सोनकर, मनोज पांडेय, रजनीश दीक्षित, मो.मुशीर, सुरजीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, अरविंद चौधरी, श्रवण आज़ाद, गंगासागर यादव, एमआई जावेद, फ़हीम अहमद, दिनेश पिंटू, रामकिशोर पुजारी आदि ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रवण चौधरी, मो.सलीम, योगेश्वर पटेल, हसनैन खान, नरेंद्र यादव,हाजी वसीम, आशुतोष यादव, रिजवान, अभिषेक यादव, बलराज राना, अनूप कुमार यादव, मो. हसन रोहित यादव, देवतादीन यादव आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।

Related Articles

Back to top button