अमरोहा जिले के हसनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की मासिक बैठक आयोजित

अमरोहा जिले के हसनपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा, समाज में एकता को मजबूत करने तथा संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने के विषय पर सभी सम्मानित व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए सभी गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि जिले में प्रत्येक माह कम से कम दो बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर विचार-विमर्श होता रहे।
इस अवसर पर यूजीसी (UGC) से जुड़े विषयों पर भी उपस्थित लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार ऐसे नए कानून लाए जा रहे हैं, जिनसे स्वर्ण समाज को कमजोर करने और समाज की भागीदारी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए श्री काले सिंह प्रधान, लाखन सिंह, पवन कुमार चौहान, कवि चौहान, श्याम सिंह, मिंटू चौहान एवं गौरव चौहान को नए पदाधिकारियों के रूप में जोड़ा गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री सोमपाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष समरपाल सिंह चौहान, जिला संरक्षक फौजी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लोकेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अत्यंत प्रधान सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे



