ब्राह्मण महासभा में लव पांडे का गिर कद

दोबारा बने जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष

जसवंतनगर,इटावा।ब्राह्मण समाज महासभा ने संगठन के प्रति सक्रियता और कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए पंडित लव पांडे को एक बार फिर जसवंतनगर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनर्मनोयन की घोषणा होते ही समाज के लोगों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।

पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित लव पांडे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर दोबारा जताए गए विश्वास को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को एकजुट रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन व सहयोग से समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में संगठन की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी।

पुनर्मनोयन की सूचना मिलते ही समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंडित लव पांडे ने सभी समाजबंधुओं के स्नेह, विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने ‘जय भगवान परशुराम’ और ‘जय ब्राह्मण समाज’ का उद्घोष करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button