महामंडलेश्वर स्वामी,आचार्य का किया सम्मान

परशुराम सेवा समिति इकदिल के सदस्यों ने किया सम्मान

इकदिल,इटावा। श्री एकाक्षरानन्द आश्रम बिरारी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट,संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, जयशिव मिश्रा,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्रदेव दुबे, गोपाल जी मिश्रा,राज तिवारी,नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा,श्रीकांत दुबे आदि ने आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी,कथा आचार्य श्री गोविन्द देव जी,यज्ञ की परीक्षित श्रीमती शिवकुमारी दीक्षित सहित सभी संतो का भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया l इस मौके पर मंत्री मेहर चन्द्र चौधरी,कोषाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा,प्रबंधक शरद शुक्ला,अवधेश किशोर तिवारी,देवेश शुक्ला आदि बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button