एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लम्भुआ में रोपे गए पौधे

राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत रविवार को लम्भुआ तहसील के पटखौली में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खुद पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने हर नागरिक से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने और उनके बड़े होने तक उनका संरक्षण करने का आह्वान किया जनजागरूकता के लिए आयोजित हुई संगोष्ठी

वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण और जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से एक विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और भारी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि जनसहभागिता के बिना हरित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण असंभव है। सभी के सहयोग से प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button