नन्हें-मुन्हें बच्चों ने वितरण किया शीतल मीठा शरबत
शरबत पीकर उमस भरी भीषण गर्मी से राहत

भरथना,इटावा। उमस भरी भीषण गर्मी से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से नन्हें-मुन्हें बच्चों ने शीतल मीठा शरबत वितरण कर राहगीरों व आम जनमानस का गला तर करने का सार्थक प्रयास किया।
शनिवार की दोपहर कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित जाहरवीर बाबा मन्दिर के समीप माँ अम्बे पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्हें निखिल, अर्पित, धैर्य, अभिमन्यु, कुनाल, अथर्व तिवारी सहित एक दर्जन से अधिक बच्चों ने अपनी संस्था के निदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अशोक रावत आदि की मौजूदगी में भीषण उमसभरी गर्मी में आम जनमानस व राहगीरों को राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से शीतल मीठा शरबत का वितरण किया। जिसे पीकर लोगों ने थोडी देर राहत महसूस की। इस दौरान संस्थापक वीरेन्द्र सिंह चौहान, सिद्धान्त चौहान, सुषमा रावत, बिन्दु तिवारी, मेघा यादव, रवि चौहान, पुरूषोत्तम यादव आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।



